फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Took power of attorney of property from brother at the last moment, sold it fraudulently to another brother

Dehradun News: अंत समय में भाई से ली संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी, धोखाधड़ी से दूसरे भाई को बेची

Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Took power of attorney of property from brother at the last moment, sold it fraudulently to another brother
I
विज्ञापन

II
भतीजों को नहीं दी जानकारी, अब न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I
I
I
Iभाई ने अपने एक भाई की मृत्यु के समय जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी ली और धोखाधड़ी कर संपत्ति को दूसरे भाई के नाम कर दिया। इस बात की खबर अपने भतीजों को नहीं दी। इसका पता जब उन्हें लगा तो उन्होंने पहले तो चाचा और ताऊ के सामने आपत्ति जताई। कुछ नहीं हुआ तो पुलिस से शिकायत की।
I
I
I
Iयहां से भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो अब न्यायालय के आदेश पर चाचा-ताऊ और जमीन के पहले मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खुड़बुड़ा निवासी अनुज कुमार और मयंक कश्यप ने न्यायालय को बताया कि उनके पिता कुशलपाल सिंह ने वर्ष 2023 में आढ़त बाजार के रहने वाले नंदलाल माटा और उसकी पत्नी आशा माटा से देहराखास में एक संपत्ति 39 लाख रुपये में खरीदी थी। इसका सारा पैसा अनुज कुमार की मां के बैंक खाते से माटा दंपती के खातों में जमा कराया गया था, लेकिन, उस वक्त इसकी रसीदें अनुज के चाचा राजेश कुमार ने अपने नाम पर करा लीं।
विज्ञापन

I
Iकुछ दिन बाद 29 मई 2023 को अनुज के पिता और 20 अक्तूबर 2023 को माता का देहांत हो गया। पिता के देहांत से कुछ समय पहले ही अनुज के चाचा राजेश कुमार ने उनसे अपने नाम इस संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी ले ली। इस पावर ऑफ अटॉर्नी का राजेश कुमार ने गलत इस्तेमाल किया और आशा माटा व नंदलाल माटा के साथ मिलीभगत कर इसकी रजिस्ट्री अपने बड़े भाई सुरेंद्र कुमार (अनुज के ताऊ) के नाम कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइस बात का पता जब अनुज और उसके भाई को लगा तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। मगर, राजेश और सुरेंद्र ने उनकी एक न सुनी। कुछ दिन बाद पता चला कि राजेश कुमार ने सुरेंद्र कुमार के नाम एक दानपत्र भी इस संपत्ति का बनवा दिया है। यह सब फर्जीवाड़ा कर किया गया है। आरोप है कि अब ये सब अनुज और मयंक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि इस मामले में दस्तावेज की जांच की जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय में जो दस्तावेज हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed