{"_id":"6893a0384c9ac55961087831","slug":"took-away-managers-bike-in-february-not-returned-it-yet-dehradun-news-c-5-1-drn1027-757393-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फरवरी में लेकर गया मैनेजर की बाइक, अब तक नहीं लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फरवरी में लेकर गया मैनेजर की बाइक, अब तक नहीं लौटाई
विज्ञापन
फरवरी में ढाबे पर मैनेजर की बाइक मांगकर लेकर गए कर्मचारी ने अब तक नहीं बाइक नहीं लौटाई। इस दौरान पीड़ित ने फोन भी किया और उसके घर भी गया लेकिन आरोपी ने बहाने बनाकर फोन काट दिए। अब पुलिस ने आरोपी जिशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीडी गोइनका काॅलोनी निवासी विपिन तोमर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह राजा जी ढाबे पर मैनेजर था। फरवरी में होटल के एक कर्मचारी जिशान निवासी मुजफ्फरनगर ने उनकी बाइक मांगी। कुछ दिन तक वह वापस नहीं आया। इसके बाद उसे फोन किया तो उसने कुछ दिन बाद बाइक देने को कहा। इसके बाद भी काफी दिन तक वह नहीं लौटा तो पीड़ित बाइक लेने उसके घर गया। घर पहुंचकर पता चला कि वह कलियर के बेडपुर में रहता है। उन्होंने बताया कि कलियर में भी वह नहीं मिला। अब शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।