फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Took a pledge to follow the path shown by Mahatma Gandhi

Dehradun News: महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 30 Jan 2025 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the path shown by Mahatma Gandhi
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर स्थित तिलक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी मेंबर संजय जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और देश को मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलकर हम अपने व्यक्तित्व में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश में भाईचारा कायम कर सकते हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, भास्कर चुक, विजेंद्र वालिया, बलजीत सिंह, जावेद खान, साजिद अली, अनुपम कपिल, भवन चंद फुरकान, सुनील तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed