फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tony has mastered grooming the garden

बगिया संवारने में टोनी को है महारत हासिल

Mon, 17 Feb 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tony has mastered grooming the garden
टोनी सबलोक पत्नी आशा सबलोक के साथ
64 वर्षीय टोनी सबलोक का पेड़-पौधों से खास लगाव है। वह हर पौधे का बच्चे की तरह ध्यान रखते हैं। अपने घर में 40 साल से उन्होंने सुंदर बगिया को सहेजा हुआ है। उन्हें जहां भी बगिया दिखती है, वह उसे संवारने में जुट जाते हैं।
विज्ञापन

टर्नर रोड लेन नंबर-2 निवासी टोनी सबलोक ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधों से लगाव रहा है। ऑटोमोबाइल का अपना बिजनेस अपने बच्चों को सौंप वह रोजाना तीन से चार घंटे बगिया में बिताते हैं। उन्हें बगिया संवारने का बड़ा शौक है। उन्हें फूलों की हर प्रजाति की जानकारी रहती है। उनके रिश्तेदार व परिचित भी उन्हें अपने घर पर बगिया तैयार करने के लिए बुलाते हैं। उन्हें पौधों की देखभाल करके सुकून मिलता है। बगिया को सहेजने में उनकी पत्नी आशा का भी विशेष सहयोग रहता है।
विज्ञापन

गिफ्ट में प्लांट देने के लिए कर रहे प्रेरित
टोनी ने बताया कि वह लोगों को गिफ्ट में प्लांट देने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। आज लोग पर्यावरण का महत्व समझने लगे हैं। लोग बड़े-बड़े महंगे गिफ्ट देने से बच रहे हैं। प्लांट गिफ्ट की खास परंपरा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग के हिसाब से तैयार करते हैं बगिया
टोनी ने कहा कि वह रंग के हिसाब से बगिया तैयार करते हैं। अगर कोई सफेद रंग की बगिया बनाने को कहे तो वह सिर्फ सफेद रंग की कई प्रजातियों के फूल बताते हैं। ऐसे ही ओरेंज, येलो व अन्य रंग के फूलों की भी जानकारी रखते हैं।

टर्नर रोड स्थित आवास में बगिया संवारते टोनी सबलोक साथ में पत्नी  आशा सबलोक

टर्नर रोड स्थित आवास में बगिया संवारते टोनी सबलोक साथ में पत्नी आशा सबलोक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed