फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tons close to danger mark

Dehradun News: खतरे के निशान के करीब टोंस

Tue, 01 Jul 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tons close to danger mark

विज्ञापन
टोंस नदी सोमवार को खतरे के निशान के पास पहुंच गई। त्यूणी बाजार क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भू-स्खलन के कारण कालसी-चकराता मोटर मार्ग दस घंटे बंद रहा। जौनसार बावर के कई ग्रामीण मार्गों पर भी मलबा व पत्थर गिरने के चलते यातायात बाधित रहा।



पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण टोंस नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया। टोंस में खतरे का निशान 644.75 मीटर है जबकि नदी में निशान से मात्र 15 सेमी कम 644.60 मीटर पानी रहा। उधर नदी से पानी का डिस्चार्ज 210.31 क्यूमेक रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


टोंस में पानी बढ़ने से त्यूणी बाजार में अलर्ट जारी कर दिया गया। बताते चलें कि त्यूणी बाजार की दुकानों की नींव टोंस नदी के किनारे से सटी हुई हैं। पुलिस ने बाजार के व्यापारियों को चौकन्ना रहने की चेतावनी जारी की है। थाना प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि बाजार क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त करके व्यापारियों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही यमुना नदी में भी तेज बहाव का पानी चलता रहा। यमुना नदी खतरे के निशान 455.37 से 3.5 मीटर कम 452.32 मीटर पर बहती रही। यमुना नदी का डिस्चार्ज 294.31 क्यूमेक रिकाॅर्ड किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed