{"_id":"64cde5d1ddf53deffc061d5f","slug":"tomato-price-in-uttarakhand-read-more-update-in-hindi-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price In Uttarakhand: कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, कीमत सुनकर लोग परेशान, बिगड़ा किचन का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price In Uttarakhand: कम नहीं हो रहे टमाटर के तेवर, कीमत सुनकर लोग परेशान, बिगड़ा किचन का बजट
Sat, 05 Aug 2023 01:34 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:34 PM IST
सार
एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है
विज्ञापन
हिमसोना टमाटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। लोगों की थाली से टमाटर गायब होता जा रहा है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
| जिला | टमाटर के दाम |
| उत्तरकाशी | 160 से 180 रुपये प्रति किलो |
| बडकोट | 100 -120 रुपए प्रति किलो |
| नौगांव | 200 रुपये किलो (लोकल टमाटर 80) |
| पौड़ी | 160 रूपए प्रति किलो |
| नई टिहरी | 160 से लेकर 180 रुपए |
| बागेश्वर | 200 किलो |
| टनकपुर | 200 रुपए किलो |
| भवाली | 200 रूपये किलो |
Trending Videos
| जिला | टमाटर के दाम |
| किच्छा | 160 रुपये प्रति किलो |
| चौखुटिया | 200 रुपये प्रति किलो |
| पिथौरागढ़ | 200 रुपये किलो। |
| मसूरी | दो सौ रुपये प्रति किलो टमाटर |
| ऋषिकेश | र 200 रुपये किलो, हिमाचल वाला 180 रुपये किलो। |