फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Toll plaza workers break the head of MLA Umesh kumar gunner

विधायक के गनर का सिर फोड़ा: बैरियर नहीं खोलने पर हुआ विवाद, टोल प्लाजा कर्मियों ने की मारपीट, छह गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2022 09:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 09:41 AM IST
सार

निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का गनर रिश्तेदारों के साथ किसी परिचित की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार आ रहे थे। सभी लोग कार में थे। कार टोल प्लाजा बहादराबाद पहुंची तो गनर ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताते हुए बैरियर हटाने का कहा, लेकिन कार का नंबर यूपी के सहारनपुर का था।

विज्ञापन
Toll plaza workers break the head of MLA Umesh kumar gunner
टोल प्लाजा पर गनर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झबरेड़ा से रिश्तेदारों संग किसी परिचित की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार आ रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर (उत्तराखंड पुलिस का सिपाही) का टोल प्लाजा कर्मियों ने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। गनर के साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह टोल कर्मियों को हिरासत में ले लिया। गनर की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस को टोल कर्मियों का शांतिभंग में चालान करना पड़ा। 

विज्ञापन


हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का गनर बुधवार को रिश्तेदारों के साथ किसी परिचित की अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार आ रहे थे। सभी लोग कार में थे। कार टोल प्लाजा बहादराबाद पहुंची तो गनर ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का सिपाही बताते हुए बैरियर हटाने का कहा, लेकिन कार का नंबर यूपी के सहारनपुर का था।
विज्ञापन


टोल प्लाजा कर्मियों ने बैरियर नहीं हटाया और टोल देने की बात कही। गनर ने उत्तराखंड पुलिस का आईकॉर्ड भी दिखाया। टोल प्लाजा कर्मी नहीं माने तो गनर कार से नीचे उतरा। इस बीच कहासुनी होने लगी। टोल कर्मियों ने अभद्रता शुरू करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। टोल प्लाजा के सभी कर्मी एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से गनर की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार बीच बचाव के लिए गए तो उनके साथ की मारपीट

गनर को पिटता देख कार में बैठे उनके रिश्तेदार बीच बचाव के लिए गए तो उनके साथ भी मारपीट हो गई। मारपीट में गनर का सिर फूट गया। मारपीट का पूरा वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पर बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टोल प्लाजा के छह कर्मियों को हिरासत में लेकर थाने आ गए। सिपाही और रिश्तेदार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार चले गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गनर की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने छह कर्मियों का शांतिभंग में चालान करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें....अलर्ट: उत्तराखंड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय होने की आशंका, गायक मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस विभाग सतर्क

विवाद से मेरा कोई लेनादेना नहीं : उमेश कुमार 

विधायक उमेश कुमार का कहना है कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर उनकी कोई गाड़ी नहीं गई थी। इस मामले में बेवजह उनका नाम घसीटा जा रहा है। विवाद से उनका कोई लेनादेना नहीं है। इस मामले में उमेश कुमार ने अपना वीडियो जारी किया है। 

गनर संग बताए जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ता 

परिचित की अस्थियां लेकर हरिद्वार आ रहे गनर के साथ उसके रिश्तेदारों में कुछ लोग भीम आर्मी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हालांकि, गनर की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने गनर के अलावा उसके रिश्तेदार भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की। 

छह टोलकर्मी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज 

खानपुर विधायक उमेश कुमार के गनर नेती राम व उसके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में अभिषेक सिंह निवासी परसपुर गोंडा यूपी, अर्पण कुमार निवासी गोमतीनगर लखनऊ, तुषार निवासी धौलपुर राजस्थान, अभिषेक निवासी रुहाना अशोकनगर, रोहित निवासी औरंगाबाद बिहार, असलम खान निवासी नागौर राजस्थान हॉल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed