फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Paralympics: Uttarakhand Manoj Sarkar badminton match today with world number one ranked player

Tokyo Paralympics: उत्तराखंड के मनोज सरकार का मैच आज, विश्व के नंबर एक रैंक खिलाड़ी से होगा मुकाबला

Wed, 01 Sep 2021 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Sep 2021 11:48 AM IST
सार

Tokyo Paralympics news: बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। इससे पूर्व प्रमोद भगत ने मनोज को युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था।

विज्ञापन
Tokyo Paralympics: Uttarakhand Manoj Sarkar badminton match today with world number one ranked player
अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार आज अपने ही देश के विश्व नंबर एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत से मैच खेलेंगे। मनोज सरकार ने कहा कि मैच को लेकर घबराहट है, लेकिन मुकाबला कड़ा होगा। 

विज्ञापन


प्रमोद भगत ने मनोज को युगांडा में हराया था
बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच होगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे पैरा बैडमिंटन खेल पांच सितंबर तक चलेंगे। अमर उजाला से हुई बातचीत में मनोज ने बताया कि इससे पूर्व प्रमोद भगत ने उन्हें युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में हराया था।
विज्ञापन


'पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा'
मनोज के कहा कि थाइलैंड में फाइनल में उनसे हार मिली। मुकाबले को लेकर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और पूरे जी-जान से जीतने की कोशिश करूंगा। हम दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा। एसएल-3 श्रेणी के लिए दो पूल बनाए गए हैं, जिसमें हर पूल में तीन-तीन खिलाड़ी हैं। मनोज के साथ प्रमोद भगत और यूक्रेन के एलेक्जेंडर हैं। दूसरे पूल में ब्रिटेन के डेनियल, जापान के उकेन और इंडोनेशिया के डस्यूक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरालंपिक खिलाड़ी बोले मनोज लाएंगे देश के लिए स्वर्ण पदक

अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार से प्रशिक्षण लेकर ऊधमसिंह नगर जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाया है। पैरा खिलाड़ियों को यकीन है कि मनोज सरकार देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर लाएंगे। खिलाड़ियों ने मनोज के टोक्यो पैरालंपिक में खेलने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में
अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी का कहना है कि हमें गर्व है कि राज्य से एकमात्र खिलाड़ी मनोज टोक्यो पैरालंपिक में खेल रहे हैं।

जोशी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आएंगे। प्रेमा विश्वास उमा और अक्षत रुहेला का भी शरद जोशी की तरह ही मानना है कि मनोज देश के लिए स्वर्ण लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed