फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tokyo Olympics: Hockey Player Sumit coach Varun Now Ready Players in Haridwar

Tokyo Olympics: हॉकी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुमित के कोच वरुण अब हरिद्वार में तराश रहे खिलाड़ी 

Fri, 06 Aug 2021 02:05 AM IST
अलका त्यागी बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
बसंत कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

हरिद्वार के उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सोनीपत हरियाणा में भी हॉकी के कोच रह चुके हैं।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Hockey Player Sumit coach Varun Now Ready Players in Haridwar
हाॅकी के खिलाड़ी सुमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद हॉकी में पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल सोनीपत के खिलाड़ी सुमित के कोच रहे वरुण बेलवाल अब हरिद्वार के खिलाड़ियों को तराश रहे हैं। वरुण बेलवाल का कहना है कि उनका मकसद हरिद्वार से भी सुमित जैसे खिलाड़ियों को तैयार करना है। 

विज्ञापन


हरिद्वार के उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सोनीपत हरियाणा में भी हॉकी के कोच रह चुके हैं। वह अगस्त 2016 से अक्तूबर 2018 तक हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन


Tokyo Olympics: 41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने पर देवभूमि के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर, ऐसे मनाया जश्न, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी के 13 पदों पर निकली भर्ती की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर आकर उन्होंने नवंबर 2018 में सोनीपत प्रशिक्षण केंद्र से इस्तीफा देकर हरिद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज्वाइन किया।

Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम के हारने पर वंदना कटारिया के घर के बाहर फोड़े पटाखे, मुकदमा दर्ज

सोनीपत हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में वह सोनीपत जिले के कुराड़ गांव निवासी भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुमित के कोच रहे चुके हैं। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल का कहना है कि सुमित हॉफ लाइन और डिफेंस के खिलाड़ी हैं और वह अपनी भूमिका बहुत बेहतर ढंग से निभाते हैं। 

सुमित यहां खिलाड़ियों को भी देते हैं टिप्स 

उन्होंने सुमित को प्रशिक्षण केंद्र में तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2016 में लखनऊ में हुए जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड जितने वाली टीम में भी सुमित शामिल थे।

सीनियर वर्ग में 2017 में बंगलादेश के ढाका में हुए एशिया कप में भी भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। तब भी सुमित टीम में शामिल थे। वरुण बेलवाल का मार्गदर्शन अब हरिद्वार के हॉकी खिलाड़ियों को मिल रहा है। इससे भविष्य में हरिद्वार से भी सुमित जैसे खिलाड़ी हरिद्वार से निकलने की भी संभावनाएं है। 

सोनीपत हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से इस्तीफा देने के बाद भी वरुण बेलवाल से मिलने सुमित यहां आते हैं। इस दौरान वह हॉकी खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव और संघर्ष साझा करने के साथ टिप्स देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed