फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today Active Corona Cases of Uttarakhand 17 feb 2021: 44 new infected Found, one patient Died

Corona In Uttarakhand: बुधवार को 44 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की हुई मौत

Wed, 17 Feb 2021 07:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Today Active Corona Cases of Uttarakhand 17 feb 2021: 44 new infected Found, one patient Died
कोरोना की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है। बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई और 44 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 96964 हो गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 548 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में 20165 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।  वहीं, देहरादून जिले में 17, नैनीताल में 14, हरिद्वार में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी में एक-एक मरीज मिला है। जबकि पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।  
विज्ञापन


उत्तराखंड: अब सभी सरकारी कर्मचारी आएंगे दफ्तर, अभी तक 75 प्रतिशत उपस्थिति का नियम था लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में 1683 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 53 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 93309 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट 96.23% है।

5036 को दी गई वैक्सीन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 5036 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी। इनमें से पिछले 24 घंटे में 728 स्वास्थ्यकर्मियों को और 4308 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई। प्रदेश में अभी तक एक लाख 29 हजार 29 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 3335 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है।

Trending Videos

हॉस्टल में प्रवेश के लिए आरटी पीसीआर रिपोर्ट जरूरी

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने हॉस्टल में आने वाले छात्र-छात्राओं को 72 घंटे पूर्व की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाने के निर्देश दिए हैं।  विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 22 फरवरी से विवि की सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

कोरोना के खतरे को देखते हुए विवि से संबद्ध संस्थानों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। जो विद्यार्थी हॉस्टल में रहना चाहते हैं, वह 72 घंटे की अवधि की आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed