फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   To mark the 12th anniversary of the Modi government, a nationwide outreach campaign will be launched.

Dehradun News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलेगा राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान

Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
To mark the 12th anniversary of the Modi government, a nationwide outreach campaign will be launched.
- सीएम, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे : भट्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा देश भर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान में विश्वास, विकास व जन कल्याण के संदेश को मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक समेत सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी जनता के बीच पहुंचेंगे।
रविवार को राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के नेतृत्व में वर्चुअल बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बड़े गर्व की बात है कि नरेंद्र मोदी के देश में लगातार सबसे लंबे समय निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया हैं अभियान के संदेश को हमें प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में घर-घर पहुंचाना है। इस अभियान में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, राज्य मंत्री, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को सहभागिता करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तरुण बंसल, दीप्ति रावत, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत अभियान से जुड़ी प्रदेश टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व की ओर से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में शामिल होंगे। 8 जून से 14 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान पार्टी द्वारा चिन्हित समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी 500 हस्तियों से मिलकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण पर चर्चा की जाएगी। 12 से 20 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर लगा कर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और वीबी-जी-राम योजना के लिए पंजीकरण और अन्य जानकारियां दी जाएंगी। जिला स्तरीय तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, लाभार्थी एवं अन्य कार्यक्रम शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक खेती आधारित कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा अभियान 21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाने के साथ संपन्न होगा। इससे पहले पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक मंडल में एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता पौधरोपण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed