फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   to be shocked by the sound of a loud bang

Dehradun News: तेज धमाके की आवाज से दहला दून

Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
to be shocked by the sound of a loud bang
राजधानी दून सोमवार दोपहर तेज धमाके की आवाज से दहल उठी। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज तकरीबन 20 किलोमीटर तक सुनी गई। शहर के हर इलाके से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आने लगे। शुरुआत में लगा कि धमाका प्रेमनगर या इसके आसपास हुआ है। आनन-फानन बम स्क्वायड, फायर ब्रिगेड आदि को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया।
विज्ञापन


खुद पुलिस कप्तान भी फोर्स के साथ इस धमाके की आवाज की पड़ताल में 25 किलोमीटर दूर तक चले गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह जमीन पर हुआ धमाका नहीं, बल्कि हवा में ध्वनि की रफ्तार से उड़ने वाले लड़ाकू विमान की सोनिक बूम से हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से धैर्य बनाने की अपील की।
विज्ञापन




सोमवार को दोपहर का करीब 1.40 बजे का समय था। अचानक एक तेज धमाका सुनाई दिया। लोग अपने-अपने हिसाब से इसका आकलन करने में लगे थे। कुछ लोग टायर फटने की आवाज बता रहे थे तो कुछ इसे कहीं औद्योगिक क्षेत्र में बॉयलर फटने की। कुछ देर में चर्चाएं होने लगीं कि सैन्य क्षेत्र में अभ्यास के दौरान शायद कोई बम फटा है। इसी बीच पुलिस के पास फोन आए कि उनके घर तक इस आवाज से हिल गए हैं और इसकी सबसे अधिक तीव्रता प्रेमनगर के आसपास के क्षेत्र में सुनी गई है। वहीं, कुछ भवनों में जोरदार कंपन भी महसूस किया गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इस धमाके की जानकारियों की बाढ़ जैसी आ गई। पुलिस भी हरकत में आई और प्रेमनगर के आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच इस बात की भी चर्चाएं होने लगीं कि शायद कोई लड़ाकू विमान कहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस पर पुलिस ने वायु सेना के अधिकारियों से संपर्क किया। पता चला कि इन दिनों देश के कई हिस्सों में वायु सेना का गगन शक्ति अभ्यास चल रहा है। अभ्यास के दौरान ही हरियाणा की ओर से कोई लड़ाकू विमान बेहद कम ऊंचाई पर ध्वनि की रफ्तार से तेज गति से उड़ा। इससे पैदा होने वाले सुपर सोनिक बूम की यह आवाज थी, जो कि एक बड़े धमाके जैसी थी।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि जमीन पर कोई धमाका नहीं था। बताया जा रहा है कि यह लड़ाकू विमान की सुपर सोनिक बूम के कारण पैदा हुई आवाज थी। हालांकि, उन्होंने सामरिक महत्व का हवाला देते हुए इसके बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया।







क्या होता है सुपर सोनिक या सोनिक बूम



सुपर सोनिक बूम या सोनिक बूम किसी भी लड़ाकू विमान से पैदा होता है जो ध्वनि की रफ्तार (1238 किलोमीटर प्रतिघंटा) से तेज उड़ता है। सुपर सोनिक का मतलब ही ध्वनि से तेज होना है। जब लड़ाकू विमान उड़ता है तो ध्वनि तरंगे पैदा करता है। जब यह ध्वनि की गति से कम रफ्तार से उड़ता है तो ध्वनि तरंगें विमान के आगे की ओर रहती हैं, लेकिन जब विमान साउंड बैरियर तोड़कर ध्वनि की गति से भी ज्यादा तेज चलता है तो यह एक सोनिक बूम पैदा करता है। इसमें आपको विमान आने पर पहले कोई आवाज नहीं आती, लेकिन विमान के गुजरते ही तेज धमाके जैसा लगता है। यह आवाज उस वक्त और ज्यादा तेज होती है, जब विमान जमीन से कम ऊंचाई पर उड़ता है।








कब टूटती हैं खिड़कियां और हिलते हैं मकान



लड़ाकू विमान के आगे बढ़ने के साथ ही पीछे की ओर ध्वनि तरंगों का शंकु आकार किनारा पृथ्वी से टकराता है और एक जबर्दस्त धमाका पैदा करता है। जब लड़ाकू विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ता है तो तरंगें इतनी ज्यादा तीव्रता की होती हैं कि खिड़कियों के शीशे भी टूट जाते हैं। मकान तक हिल जाते हैं। यह तीव्रता भी विमान के आकार पर निर्भर करती है। यह विमान के वायुमंडलीय दबाव, तापमान और हवा की गति पर भी निर्भर करता है। अगर कोई विमान बहुत लंबा है तो दो गुना सोनिक बूम पैदा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed