फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tired of blackmail, the girl was killed

ब्लैकमेल से तंग आकर की दी थी युवती की हत्या

Thu, 09 Sep 2021 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tired of blackmail, the girl was killed
युवती की हत्या का आरोपी।
डोईवाला पुलिस ने रानीपोखरी जंगल में मिले युवती के शव के मामले का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए थे। नौकरी नहीं लगने पर युवती उसे ब्लैकमेल करने लगी, जिससे तंग आकर युवती को जंगल में ले जाकर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। पहचान न हो इसलिए युवती के कपड़े उतारकर बैग में रख जंगल में ही 200 मीटर दूर फेंक दिए थे। पुलिस ने मृतका का बैग भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विदित है कि 22 अगस्त को रानीपोखरी थाना क्षेत्र के जंगल में युवती का वस्त्रहीन शव मिला था। 15 दिन बाद युवती की शिनाख्त हो पाई थी, जिसकी गुमशुदगी 3 सितंबर को उसके पिता ने डोईवाला थाने में दर्ज करवाई थी। बुधवार को पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसनी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि युवती की शिनाख्त के बाद उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई। इसमें आरोपी गौतम पंवार निवासी चकचौबेवाला थाना रानीपोखरी से सबसे ज्यादा बार कॉल करने की बात सामने आई। जब गौतम से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि वह हिमालयन अस्पताल में नौकरी करता था। जुलाई में ही युवती के संपर्क हुआ था। उसने युवती को अस्पताल में नौकरी लगवाने का वादा किया था और शारीरिक संबंध भी बनाए थे, लेकिन वह नौकरी नहीं लगवा पाया।
विज्ञापन

इसके बाद युवती उस पर लगातार दबाव बनाने लगी। वह यह कहकर ब्लैकमेल कर रही थी कि वह दोनों के बारे में परिजनों और अस्पताल के मालिक को बता देगी। आरोपी ने बताया कि इससे वह मानसिक दबाब में आ गया और युवती की हत्या की योजना बनाई। एसएसपी ने बताया कि 15 अगस्त को वह युवती को अपनी मोटरसाइकिल से थानों से धाराकोट रोड पर ले गया। जहां उसने ढलान के पास झाड़ियों में चुन्नी से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसके कपड़े आदि उतारकर एक बैग में डाले और 200 मीटर आगे जंगल में फेंक दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सिम जंगल में फेंक युवती का मोबाइल रख लिया था अपने पास
आरोपी ने युवती के फोन का सिम जंगल में फेंक दिया था और फोन अपने साथ घर ले आया और स्विचऑफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का फोन और घटना में प्रयुक्त हुए मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है।

-----
नौकरी जाने और बदनामी के डर से की हत्या
आरोपी ने बताया कि वह हिमालयन अस्पताल में 25 साल से नौकरी करता था, लेकिन युवती उसे लगातार इस बात को लेकर परेशान करने लगी कि अगर उसकी नौकरी नहीं लगवाई तो वह उसके बीच बने संबंधों की जानकारी परिवार और अस्पताल के मालिक को बता देगी। इससे उसे नौकरी जाने और बदनामी का डर सताने लगा। इससे तंग आकर ही उसने युवती की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed