फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiranga rally of bjp

रुड़की में तिरंगा लेकर निकले भाजपाई, दे रहे एकता का संदेश

Mon, 22 Aug 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Aug 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
tiranga rally of bjp
tiranga rally - फोटो : amar ujala

रुड़की में भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा ध्वज हाथ में लिए रैली में पहुंचे। बताया गया कि रुड़की में सभी विधानसभा से तिरंगा रैली निकाली जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को तिरंगा यात्रा के ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। रैली का नेतृत्व हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाइयों ने नगर क्षेत्र में दुपहिया वाहन रैली निकाली। सांसद निशंक ने कहा कि यह यात्रा देश को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को तिरंगा यात्रा के देहरादून से नटराज चौक पहुंचने पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने फूल-मालाओं ओर ढोल नगाड़ों के साथ रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया।


सांसद निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाधीनता के 70 साल पूरे होने पर पूरे देश में देशभक्ति और तिरंगे के प्रति भाव पैदा करने के लिए तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे विश्व में राष्ट्र भक्ति और तिरंगे के प्रति भाव का संदेश जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed