{"_id":"6829ef75b3cdece00fe137883ecb2bf4","slug":"tilting-of-the-ancient-sun-temple-in-mud","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुकने लगा मड़ का प्राचीन सूर्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुकने लगा मड़ का प्राचीन सूर्य मंदिर
अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Mon, 02 Sep 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत जिले के लोहाघाट में गुमदेश की ग्राम पंचायत धौनीशिलिंग के मड़ गांव में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर खतरे में है। मंदिर उत्तर दिशा की ओर झुक गया है और उसमें दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
पांचवीं सदी के इस सूर्य मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा पुरातत्व विभाग का है। लेकिन वहां न तो विभाग का कोई कर्मचारी रहता है और न ही इन दुर्लभ धरोहरों की देखरेख ही की जाती है।
विज्ञापन
विशिष्ट शिल्प से बना सूर्य मंदिर
मंदिर के पुजारी शंकर दत्त पांडेय बताते हैं कि इस बार आपदा के चलते विशिष्ट शिल्प से बना सूर्य मंदिर उत्तर दिशा की ओर झुक गया है। इससे मंदिर में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
गांव के नर सिंह पुजारी, मान सिंह पुजारी, घनश्याम पांडेय, लक्ष्मण सिंह पुजारी, जगदीश सिंह धामी और मोहन पांडेय आदि का कहना है कि मंदिर के पीछे शिलिंग चौपता से निकलने वाला नाला बहता है।
पुरातत्व विभाग को है जानकारी
मंदिर की एक तरफ की दीवार ढहने से मंदिर उस ओर झुक गया है। पुजारी शंकर पांडेय के मुताबिक वह इस संबंध में पुरातत्व विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन विभाग धन की कमी का रोना रोता है।
पुरातत्व विभाग के अन्वेषण सहायक सीएस चौहान का कहना है कि उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी से मंदिर की दीवार बनाने को कहा है।