फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Till January 22, permission will have to be taken from the

Dehradun News: 22 जनवरी तक धार्मिक आयोजन के लिए लेनी होगी प्रशासन से अनुमति

Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Till January 22, permission will have to be taken from the
I
विज्ञापन

I

I
I

I- बढ़ते धार्मिक आयोजनों के चलते प्रशासन ने लिया निर्णय
I

I- आयोजन के अनुसार पुलिस यातायात रूट करेगी तयI

22 जनवरी तक तहसील क्षेत्र में किसी भी धार्मिक आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ते धार्मिक आयोजनों के चलते प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए निर्देशित किया है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन को क्षेत्र में निरंतर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए भी कहा है।

मंगलवार को एसडीएम विनोद कुमार ने तहसील स्थित कार्यालय में पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में पूरे क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। बड़े स्तर पर शोभायात्रा, श्री राम कथा, मंदिर में पाठ, भंडारे आदि का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं भारी भीड़ जुटने से भगदड़ की आशंका भी रहती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 22 जनवरी तक किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन के लिए प्रशासन की अनुमति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका विकासनगर, हरबर्टपुर और नगर पंचायत सेलाकुई के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ प्रेमनगर आशीष भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी विकासनगर राजेश साह, अधिशासी अधिकारी विकासनगर बद्री प्रसाद भट्ट, थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी, थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार आदि उपस्थित रहे।

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed