फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigers Are Growing by 6 percent Every year in india

देश में हर साल छह प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहे बाघ, 3.8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में हुआ सर्वे

Mon, 26 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Tigers Are Growing by 6 percent Every year in india
- फोटो : फाइल फोटो

भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोध से साफ हुआ है कि देश में बाघों की संख्या प्रति वर्ष छह प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इतना होने पर भी बाघ अपने कुल आवास क्षेत्र 3.8 लाख वर्ग किलोमीटर में से केवल 88985 वर्ग किलोमीटर तक में ही सिमटे हुए हैं।

विज्ञापन


भारतीय वन्यजीव संस्थान का कहना है कि शेष जंगल में भी अगर बाघों के लिए प्राकृतिक आहार की व्यवस्था कर ली जाए तो मानव वन्यजीव संघर्ष को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


भारतीय वन्यजीव संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाईवी झाला के मुताबिक बाघों की संख्या में यह इजाफा 2006 के बाद से देखने को मिल रहा है। हाल ही में बाघ गणना में भारतीय वन्यजीव संस्थान ने भी सहयोग किया था और यह गणना विश्व में रिकार्ड स्थापित करने वाली भी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गणना में 26838 स्थानों पर कैमरे लगाए गए। यह अपने आप में रिकार्ड है। इससे करीब 3.5 करोड़ फोटोग्राफ सामने आए। इन्हें एक विशेष सॉफ्टवेयर (कोट्रेट, एक्सट्रेट कंपेयर, हॉटस्पोटर) से छांटा गया।

यह भी सामने आया कि उत्तर पूर्व, उड़ीसा में बाघों के संरक्षण के प्रयास और बढ़ाने की जरूरत है। दक्षिण पश्चिम घाट क्षेत्र में सुधार आया है। बुक्सा, पालामाऊ और डांपा क्षेत्र में कोई बाघ रिकार्ड नहीं किया गया। 

सबसे खास बात यह है कि बाघों का आवासीय वन क्षेत्र करीब 3.8 लाख वर्ग किलोमीटर का पाया गया है। इसमें से बाघ मात्र 88985 वर्ग किलोमीटर में सिमटे हुए हैं। ऐसे में शेष वन क्षेत्र में बाघों के लिए पर्याप्त आहार हो तो बाघों और मानव के बीच संघर्ष भी बहुत हद तक कम हो सकता है।

डा. झाला के मुताबिक बाघों की गणना को दुनिया में वन्यजीवों के सबसे बड़े सर्वे के रूप में देखा जा सकता है। यह गणना में 20 राज्यों का करीब 3.8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सर्वे किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed