{"_id":"58882b714f1c1ba333cf561e","slug":"tiger-safty-with-pm-modi-formula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के फॉर्मूले से देश के बाघों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के फॉर्मूले से देश के बाघों की सुरक्षा
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया फार्मूले से देश के 50 टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा होगी। इतना ही नहीं जंगलों में गश्त करने वाले वनकर्मी और अनाधिकृत घुसे लोग मोबाइल स्क्रीन पर दिखेंगे।
विज्ञापन
देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान ने बाघों की मॉनीटरिंग के लिए नया मोबाइल एप एम-स्ट्राइप्स पर काम पूरा कर लिया है। कान्हा टाइगर रिजर्व में इसे शुरू भी कर दिया गया है। 31 जनवरी को इसे जिम कार्बेट नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व में लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान पर हाई टेक एम-ट्राइप्स एप भारतीय वन्य जीव संस्थान के विज्ञानियों ने ही तैयार किया है। डिजिटल इंडिया कांसेप्ट पर देश के सभी टाइगर रिजर्व के कोने-कोने को ऑनलाइन किया गया। अभी तक डेस्क टॉप के जरिये चुनिंदा इलाकों की ही ऑन लाइन मॉनीटरिंग हो पाती रही है, लेकिन अब सब काम मोबाइल से ही हो जाएंगे।
विज्ञापन
इससे फायदा यह होगा कि कोई भी अधिकारी कहीं से भी टाइगर रिजर्व के किसी कोने को भी देख सकता है। इसमें वनाधिकारियों की गश्त मोबाइल पर दिख जाएगी। जंगलों में घुसने वाले संदिग्ध व्यक्ति भी पकड़ में आ जाएंगे। कान्हा और कार्बेट के बाद यह ऐप उड़ीसा के सिमली पाल में 7 फरवरी को लॉंच किया जाना है।
विश्व में बाघों की संख्या सबसे अधिक भारत में होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्करों के गिरोहों की निगाह भारतीय जंगलों पर लगी हुई है। इस पर नेशनल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो भी चौंकन्ना है। अधिकारियों का कहना है कि इस एप के लांच होने से टाइगर रिजर्व की हर क्षण मॉनीटरिंग होती रहेगी।
एम-स्ट्राइप्स एप पर इसी हफ्ते काम पूरा हुआ है। यह देश के सभी टाइगर रिजर्व में लांच किया जाएगा। मोबाइल से ही टाइगर रिजर्व की मॉनीटरिंग हो जाएगी। कान्हा में लॉंच करने के बाद इसे 31 जनवरी को कार्बेट और 7 फरवरी को सिमली पाल में लांच किया जाना है।
- डॉ. वाईवी झाला, नोडल अधिकारी, टाइगर सेल, भारतीय वन्य जीव संस्थान