फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiger population rises in Uttarakhand; preparations underway to gift them to other states

Dehradun News: उत्तराखंड में बाघों की संख्या बढ़ी, अब दूसरे राज्यों को तोहफे में देने की तैयारी

Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tiger population rises in Uttarakhand; preparations underway to gift them to other states
देहरादून। राज्य में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब यहां के बाघों को तोहफे में दूसरे राज्यों को देने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की हाल में हुई बैठक में चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड उन अग्रणी राज्यों में शामिल है। जहां पर बाघों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। बल्कि हम यह भी सोच रहे हैं कि कुछ लोग हमसें बाघ की बात करें तो हम उनको बाघ गिफ्ट में भी दे देंगे। अगर कोई रास्ता होगा, तो हम करेंगे। हमारे पास जितना वन क्षेत्र है, उस क्षेत्र से कही ज्यादा आबादी हो गई है।
विज्ञापन




प्रदेश में 560 बाघ
वर्ष-2006 में राज्य में बाघों की संख्या 178 थी। संरक्षण के बेहतर प्रयासों के चलते बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष-2022 स्टेटस आफ टाइगर्स को प्रीडेटर्स एंड प्रे इंडिया रिपोर्ट में 560 हो गए। जिसमें केवल कार्बेट टाइगर रिजर्व में ही 260 बाघ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनटीसीए से लेनी होगी अनुमति
उत्तराखंड में ही कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के ट्रांसलोकेट करने के लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी से अनुमति लेनी पड़ी थी। अधिकारियों के अनुसार बाघ अगर कोई दूसरा राज्य मांगता है, तो उसके बाद एनटीसीए से अनुमति लेने व अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed