फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiger killed a retired teacher in Kotdwar Uttarakhand News in hindi

Kotdwar: बाघ ने 72 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक को बनाया निवाला, घर से 50 मीटर दूर गदेरे में मिला अधखाया शव

Sun, 16 Apr 2023 05:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 05:33 PM IST
सार

 सेवानिवृत्त शिक्षक का सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में अधखाया शव मिला। शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी गुलदार ने उन्हें अपना निवाला बना दिया।

विज्ञापन
Tiger killed a retired teacher in Kotdwar Uttarakhand News in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डल्ला गांव के बाद अब कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग (केटीआर) से सटे सिमली तल्ली गांव में बाघ ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मार डाला। उनका अधखाया शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला। वे गांव में अकेले रहते थे। नैनीडांडा ब्लाक की ग्रामसभा उम्टा के प्रधान सतेंद्र सिंह ने बताया कि सिमली तल्ली गांव निवासी रणवीर सिंह नेगी (75) का परिवार देहरादून में रहता है।

विज्ञापन


रणवीर सिंह को मोबाइल फोन शनिवार दोपहर से बंद चल रहा था। रविवार को भी फोन नहीं लगा तो ग्रामीण उनके घर पहुंचे लेकिन वे वहां नहीं थे। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो उनका अधखाया शव घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने गांव में ही पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Atiq Ashraf Murder: माफिया अतीक का उत्तराखंड में भी रहा था दखल, 2006 में पहली बार सुनाई दी थी खौफ की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार मृतक आश्रित को चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। पीड़ित परिवार को तात्कालिक सहायता के रूप में 1.20 लाख की धनराशि दी जाएगी। शेष राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद दी जाएगी। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित डल्ला गांव में भी बाघ ने एक बुजुर्ग को मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed