फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tiger attacking on man at ramnagar

रामनगरः बाघ ने किया ग्रामीण पर हमला, गंभीर घायल

Fri, 05 Aug 2016 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Aug 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
tiger attacking on man at ramnagar
- फोटो : demo pic

उत्तराखंड के रामनगर में आदमखोर बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की है।

विज्ञापन


रामनगर के नया लालढांग गांव में गुरुवार की रात एक बाघ ने ग्रामीण भीम सिंह पर हमला कर दिया। बाघ से हमले से भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्‍थानीय लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

उधर, कोटद्वार में लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत तच्छाली गांव में पशुपालक पति-पत्नी ने आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मार गिराया। घटना के बाद तुरंत उन्होंने वन अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज कर गुलदार के शव को कब्जे में लिया। उपप्रभागीय वनाधिकारी जीसी बेलवाल तथ्यों की जांच में जुट गए हैं। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के तच्छाली गांव में विजय कुमार बेवनी पुत्र गुणानंद अपनी पत्नी के साथ गांव से सटे जंगल से बकरियां चुगाकर लौट रहे थे। तभी गुलदार उनकी बकरियों पर हमला बोलकर एक बकरी को मारकर ले जाने लगा। दंपति के शोर मचाने पर गुलदार ने उन पर हमले की कोशिश की तो आत्मरक्षा के लिए दंपति ने पाठल से गुलदार के सिर पर प्रहार कर दिया।

गुलदार बेहोश होकर गिर पड़ा। पति-पत्नी मौके से जाने लगे तभी गुस्साए गुलदार ने फिर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने एक बार फिर पाठल से गुलदार पर प्रहार कर जान बचाई। इस बार पाठल गुलदार की कमर पर लगी। पाठल के प्रहार के बाद भी जब वह आगे बढ़ने लगा तो पत्नी-पत्नी जान बचाने की खातिर पहाड़ी पर चढ़ गए और गुलदार पर पत्थरों से वार किया। 


पत्थरों से हमले के दौरान गुलदार पहाड़ी से खाई में जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गई। गुलदार के खाई में गिरने के बाद उन्होंने वन कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। बताया कि खुद की जान बचाने की खातिर उन्हें गुलदार पर हमला करना पड़ा, नहीं तो गुलदार उन्हें निवाला बना देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed