{"_id":"6776e60c4c62ef014d07439a","slug":"ticket-booking-for-maha-kumbh-special-trains-has-started-dehradun-news-c-5-1-drn1030-584679-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, ये है किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, ये है किराया
Fri, 03 Jan 2025 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 03:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इसके लिए देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
देहरादून से चलने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। अब श्रद्धालु सभी श्रेणी के कोच के लिए अपने टिकट बुक कर सकेंगे। 04316 नंबर ट्रेन देहरादून से यात्रियों को प्रयागराज लेकर जाएगी और 04315 नंबर ट्रेन प्रयागराज से वापस लेकर आएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरूआत हो रही है। इसके लिए देहरादून से प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन तक दो स्पेशल ट्रेनों की शुरूआत की गई है। इसमें से एक ट्रेन देहरादून से श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी। जबकि दूसरी ट्रेन प्रयागराज से श्रद्धालुओं को वापस देहरादून लेकर आएगी।
विज्ञापन
Haridwar: यात्रीगण ध्यान दें...50 दिन का रहेगा मेगा ब्लॉग, कई ट्रेनें की गईं रद्द, छह का रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
इस पर देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्यिक प्रबंधन निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन सुबह 8:10 बजे देहरादून से रवाना होगी। इसके बाद रात 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी।
देहरादून से फाफामऊ तक का किराया
एसी द्वितीय श्रेणी- 1,950 रुपये
एसी तृतीय श्रेणी- 1,380 रुपये
स्लीपर- 510 रुपये
सामान्य- 204 रुपये
