फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thugs withdrew 49 thousand rupees from person's credit card

ठगों ने व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से निकाले 49 हजार रुपये

Wed, 03 Nov 2021 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thugs withdrew 49 thousand rupees from person's credit card
देहरादून। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी को लेकर आकाश प्रभाकर निवासी शिमला बाईपास रोड ने पुलिस को शिकायत की है। आकाश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। उन्हें गत 23 अक्तूबर को कार्ड मिल भी गया। दो दिन बाद एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया। उसे आकाश की जन्मतिथि, कार्ड आदि की जानकारी पहले से ही थी। फोन करने वाले ने जिस तरह बताया आकाश वैसे ही करते चले गए। इस बीच उसने ओटीपी भी मांग लिया। अगले ही पल उनके खाते से 49 हजार रुपये निकल गए। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि उनकी शिकायत पर साइबर थाने ने जांच की और अब पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed