फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Throwing chilli powder in Army engineer Eyes, looted three lakh rupees outside the bank

देहरादून: बैंक के बाहर सेना के इंजीनियर की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक तीन लाख लूटे, लोग पीछे दौड़े तो बैग छोड़ भागा बदमाश  

Fri, 06 May 2022 08:52 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 May 2022 08:52 AM IST
सार

सेना के इंजीनियर ने घर की मरम्मत के लिए पिता के साथ बैंक से 10 लाख रुपये निकाले थे। घर जाने के लिए कार में बैठे पिता-पुत्र से बदमाश ने बैग छीन लिया। लोगों को पीछा करते देख कुछ गड्डियां निकालकर बैग छोड़ बदमाश भाग गया।

विज्ञापन
Throwing chilli powder in Army engineer Eyes, looted three lakh rupees outside the bank
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला बाईपास स्थित एसबीआई की शाखा के सामने दिनदहाड़े सेना के इंजीनियर से बदमाश ने आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में 10 लाख रुपये रखे हुए थे। लोगों को पीछे आते देख बदमाश ने नोटों के छह पैकेट (तीन लाख रुपये) निकाले और बैग फेंककर भाग गया। पुलिस ने बदमाश की तलाश में चारों ओर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, राधेकृष्ण नैनवाल निवासी हरभजवाला मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में इंजीनियर हैं। उनके घर में मरम्मत का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को वह अपने पिता सत्यप्रकाश नैनवाल के साथ शिमला बाईपास स्थित एसबीआई की शाखा से 10 लाख रुपये निकालने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने शाम करीब चार बजे चेक से रकम निकाली और बैंक के पास खड़ी अपनी कार में बैठ गए। राधेकृष्ण कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे थे जबकि उनके पिता साथ वाली सीट पर थे। जैसे ही उन्होंने कार स्टार्ट की, अचानक को-ड्राइवर वाली साइड के दरवाजे को एक युवक ने खोला और दोनों के चेहरे पर मिर्ची पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, बदमाश ने राधेकृष्ण के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया तो लोग बदमाश के पीछे भागने लगे। लोगों को पीछे आते देख बदमाश ने बैग की चेन खोली और नोटों की कुछ गड्डियां निकालकर बैग फेंक दिया। राधेकृष्ण ने बैग उठाया तो उसमें तीन लाख रुपये कम थे।

लाल टी-शर्ट पहने युवक की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। बदमाश गलियों से होते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की। एसपी सिटी सरिता डोबाल और आसपास के थानों की फोर्स ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। लाल टी-शर्ट पहने युवक की तलाश होने लगी। पुलिस ने आईएसबीटी के पास बसों में भी बदमाश की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। पटेलनगर थाना पुलिस ने राधेकृष्ण नैनवाल की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सामने स्टोर से खरीदी थी मिर्च, पॉलिथीन में रखी थी ईंट 

बदमाश की उम्र करीब 25 से 26 साल बताई जा रही है। उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी। वह आसपास ही मंडरा रहा था। पता चला कि उसने मिर्ची पाउडर सामने के डिपार्टमेंटल स्टोर से खरीदा था। पाउडर घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था। उसके हाथ में एक पॉलिथीन भी थी जिसमें ईंट के तीन-चार टुकड़े रखे थे। आशंका जताई जा रही है कि यदि ज्यादा छीना-झपटी और झगड़ा होता तो वह ईंट से हमला भी कर सकता था।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

पिता-पुत्र के पीछे बैंक में भी गया था बदमाश  

पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पता चला कि बदमाश पहले पिता-पुत्र के पीछे बैंक में भी गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह पहले से ही उनका पीछा कर रहा था। उसे मालूम रहा होगा कि वे पैसे निकालने ही आए हैं। इसके बाद जब उन्होंने पैसे निकाले तो उसने बाहर जाकर मिर्ची पाउडर खरीदा और घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed