फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   threw stones at the police capture fugitive Warranties

फरार वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव

Sun, 13 Oct 2013 01:38 PM IST
अमर उजाला, रुद्रपुर
अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 13 Oct 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
threw stones at the police capture fugitive Warranties

मारपीट के मामले में फरार चल रहे रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी दो वारंटियों की गिरफ्तारी को गई पुलिस टीम पर शुक्रवार देर रात आरोपियों के परिजनों ने पथराव करने के साथ ही एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और दो दरोगाओं पर दांत गाड़ दिए।

विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच रही। पुलिस ने किसी तरह दोनों वारंटियों को धर दबोचा। राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट

एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पहाड़गंज निवासी सलीम और असलम पुत्र शराफत अली शाह के खिलाफ वर्ष 2010 में मारपीट मामले में कोर्ट में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर रात करीब 2:30 बजे रंपुरा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने पुलिस टीम के साथ उनके घर में दबिश दी। पुलिस को देख परिजन भड़क गए और पुलिस से हाथापाई करते हुए कांस्टेबल अमित चौधरी की वर्दी फाड़ दी।

पैर में दांत से काट खाया

भागने का प्रयास कर रहे वारंटी सलीम और असलम को चौकी इंचार्ज अरविंद और एसआई पान सिंह ने पकड़ लिया। खुद को पुलिस की गिरफ्त में देख सलीम ने चौकी इंचार्ज अरविंद के हाथ में और असलम ने एसआई पान सिंह के पैर में दांत से काट खाया।


पुलिस ने किसी तरह दोनों पर काबू पाया। इस बीच, वारंटियों की मां, भाई वसीम और पिता शराफत अली नेपुलिस पर पथराव कर दिया। सूचना पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल भी और पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले आई।

पुलिस ने वारंटी सलीम और असलम के साथ ही उसके पिता शराफत अली, मां तथा भाई वसीम के खिलाफ धारा 147, 336, 332, 353 और 186 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed