{"_id":"5a3006d84f1c1b6a678c1518","slug":"three-youths-missing-during-heavy-snowfall-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के बीच तीन युवक लापता, खोजने में जुटी रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भारी बर्फबारी के बीच तीन युवक लापता, खोजने में जुटी रेस्क्यू टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के चलते गोविंद पशु विहार क्षेत्र के अंतर्गत पुष्टहारा बुग्याला क्षेत्र में तीन भेड़पालक युवकों के लापता होने की सूचना है। स्थानीय लोगों से मिली इस सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को पुष्टहारा बुग्याल भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मोरी प्रखंड के ढाटमीर गांव निवासी राजपाल रावत ने बताया कि बीते दिनों गांव के कुछ ग्रामीणों की भेड़-बकरियां जंगल में खो गई थीं। इनकी खोज में गांव के कृतम सिंह, जगमोहन, रामध्यान, रूप सिंह और लायबर सिंह सोमवार को जंगल में भेड़-बकरियों को ढूंढते हुए पुष्टहारा बुग्याल तक चले गए थे।
विज्ञापन
इनमें से दो युवक तो सोमवार शाम को लौट आए, लेकिन कृतम सिंह, जगमोहन और रामध्यान अभी तक नहीं लौटे। मंगलवार को भारी बारिश एवं बर्फबारी के बीच ग्रामीणों ने उक्त तीनों युवकों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पुष्टहारा बुग्याल क्षेत्र में सोमवार रात से ही भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में इन लापता युवकों के किसी आपदा में फंसने का अंदेशा है। एसडीएम पुरोला शैलेंद्र नेगी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मोरी पुलिस एवं तहसील प्रशासन से रेस्क्यू टीम तैयार कर पुष्टहारा बुग्याल भेजने के आदेश दिए गए हैं।