फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three youths died after car fell into a ditch

Dehradun News: खाई में कार गिरने से तीन युवकों की मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 27 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three youths died after car fell into a ditch
विकासनगर से चकराता की ओर जा रही एक कार कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड खड्ड के पास अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला निवासी प्रियांशु चौहान (22), गढ़वाली कॉलोनी निवासी दीपक सती (25) और चकराता के कोटी कनासर निवासी मुकेश राणा (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक प्रियांशु चौहान, मुकेश राणा छात्र थे और दीपक सती एक कंपनी में कार्य रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात चार युवक कार से विकासनगर से चकराता की ओर जा रहे थे। जजरेड खड्ड के पास कार अनियंत्रित हो गई। अंधेरा होने के चलते किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला। सुबह लोगों ने करीब 400 मीटर गहरी खाई में कार गिरी हुई देखी। एक व्यक्ति खाई में बैठा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना चापनू के ग्राम प्रहरी को दी। सुबह करीब 7.30 बजे ग्राम प्रहरी की सूचना पर थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन युवक की मौत हो चुकी थी। बताया मृतकों की पहचान सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला गांव निवासी प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश, गढ़वाली कॉलोनी निवासी दीपक सती पुत्र कुलानंद सती और चकराता के कोटी कनासर निवासी मुकेश राणा पुत्र टीकम सिंह के रूप में हुई। बताया कि चकराता के मटियावा निवासी मयंक चौहान (22) पुत्र चमन सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल था। उसके सिर में चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल, विकासनगर भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि दून अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बताया कि मृतक प्रियांशु के पास से देवभूमि विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रम का एक परिचय पत्र मिला था। मृतक मुकेश राणा भी स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed