{"_id":"681fb8618c7c8950c9049595","slug":"three-utu-students-sued-for-assault-dehradun-news-c-5-1-drn1013-686561-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मारपीट के मामले में यूटीयू के तीन छात्रों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मारपीट के मामले में यूटीयू के तीन छात्रों पर मुकदमा
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर मेें तीन महीने पहले छात्रों के बीच हुए विवाद में तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में घायल छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पीड़ित लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवासी धरमपुर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अक्षत बिष्ट यूटीयू में बीटेक का छात्र है। करीब तीन महीने पहले 11 फरवरी को वह कॉलेज से छुट्टी होने के बाद घर के लिए निकल रहा था। इस दौरान विवि के छात्र मोहित राज दुबे निवासी हरिद्वार, प्रशांत शर्मा निवासी अलवर, राजस्थान और पारस चौहान निवासी कालसी ने बेटे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से इलाज का खर्चा उठाने की बात कहकर समझौता करवा दिया गया। इसके बाद से आरोपी पक्ष की ओर से धमकी दी जा रही थी। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि विवि के तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।