फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three students will participate in national level wrestling competition

Dehradun News: राष्ट्र स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे तीन छात्र

Tue, 07 Jan 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Three students will participate in national level wrestling competition
फोटो...
विज्ञापन

साहिया। राष्ट्र स्तरीय अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पांच जनवरी से 16 जनवरी के बीच पंजाब के बठिंडा में किया जाना है। प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज के तीन छात्रों का चयन श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। क्रीड़ा प्रभारी रिंकूदास भारती ने बताया कि महाविद्यालय के अर्षित तोमर 61 किलोग्राम वर्ग, सचिन कुमार 65 किलोग्राम वर्ग और विशु तोमर का ग्रीको-रोमन कुश्ती में चयन किया गया है। महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में महाविद्यालय के तीन छात्रों का चयन होना गौरव का विषय है। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed