फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three students missing from dehradun

‘मुंबई जा रहे हैं, तलाश मत करना’

Sun, 27 Jul 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 27 Jul 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
three students missing from dehradun

घर से स्कूल के लिए निकले तीन छात्र लापता हो गए। परिजनों ने डाकपत्थर चौकी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


फेसबुक में किया लास्ट पोस्ट
तीनों रिश्तेदार हैं। एक छात्र ने फेसबुक में पोस्ट कर बताया कि तीनों मुंबई जा रहे हैं, उनकी तलाश न की जाए। पुलिस ने बताया कि नवीन (13) पुत्र टीकम सिंह अपनी बहन किरन के यहां डाकपत्थर स्थित टौंस कॉलोनी में रहता है।

उसके साथ दिगंबर (14) पुत्र खजान भी रहकर पढ़ाई कर रहा है। नवीन ब्राइट एंजिल स्कूल जीवनगढ़ में नवीं और दिगंबर महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में नवीं का छात्र है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है 22 जुलाई को दोनों सुबह करीब छह बजे स्कूल के लिए निकले। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई।

पता चला कि जीआईसी कोटी में पढ़ने वाला 10वीं का छात्र गौतम पुत्र चैतराम भी उनके साथ गया है। पकड़े जाने के डर से रास्ते में उन्होंने यूनिफार्म बदल ली।

23 जुलाई को तीनों छात्रों के चाचा के यहां त्यूनी में होने की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें लेने पहुंचे लेकिन इससे पहले ही वे निकल गए।

चार दिन तक रिश्तेदारों के यहां और हिमाचल में खोजबीन के बाद जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने शनिवार को चौकी पहुंचकर छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई।

चौकी प्रभारी भुवनचंद ने बताया नवीन की बहन किरन की तहरीर पर छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सभी थानों, चौकियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

इधर, गौतम की बहन ने पुलिस को बताया कि जिस फेसबुक एकाउंट से मुंबई जाने की बात उसके भाई ने पोस्ट की है उसके बाद से उसे अपडेट नहीं किया गया है। फेसबुक प्रोफाइल में उसने जो नंबर दिया है वह भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में हुआ था दिगंबर का एडमिशन
डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज में दिगंबर का इसी साल एडमिशन हुआ था। इससे पहले वह त्यूनी में पढ़ रहा था। जुलाई में मात्र 11 दिन ही वह स्कूल गया है।

प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने बताया कि अब तक छात्र की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। यदि वह शैतान होता तो उस पर जरूर नजर पड़ती।

कभी घर से बाहर नहीं गए
नवीन की बहन किरन का कहना है कि उसके तीनों भाई बेहद सीधे हैं। उनकी इस हरकत से परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने पहले ऐसा कभी नहीं किया।

वह कभी अकेले घर से बाहर नहीं गए। तीनों फेसबुक में अपडेट कर परिजनों को गुमराह करना चाह रहे हैं, ताकि उन्हें कोई ढूंढे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed