{"_id":"61fa270ed815a678be03d546","slug":"three-special-observers-appointed-for-elections-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव : तीन स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त , इनमें से एक कर चुके हैं बंगाल चुनाव में निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव : तीन स्पेशल ऑब्जर्वर नियुक्त , इनमें से एक कर चुके हैं बंगाल चुनाव में निगरानी
Wed, 02 Feb 2022 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:12 PM IST
सार
पूर्व आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। जबकि पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में स्पेशल ऑब्जर्वर रहे थे। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलेगी, उसे पुख्ता कर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही तीनों ऑब्जर्वर मतदाताओं की शिकायतों को भी सुनेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तीन स्पेशल ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। यह ऑब्जर्वर राज्य में चुनावी मशीनरी की ओर से किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व आईएएस राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (इनकम टैक्स) मधु महाजन को स्पेशल एक्सपेंडिचर (व्यय) ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
मधु महाजन इससे पहले कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुकी हैं। वहीं, पूर्व आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा खासा अनुभव है। जबकि पूर्व आईपीएस अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में स्पेशल ऑब्जर्वर रहे थे।
विज्ञापन
इन ऑब्जर्वर का काम चुनाव में सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखना है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलेगी, उसे पुख्ता कर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही तीनों ऑब्जर्वर मतदाताओं की शिकायतों को भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इन ऑब्जर्वर का काम चुनाव में सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखना है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलेगी, उसे पुख्ता कर कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही तीनों ऑब्जर्वर मतदाताओं की शिकायतों को भी सुनेंगे।