फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three players selected for Just Kabaddi

जस्ट कबड्डी में खेलेंगे देवभूमि कबड्डी के तीन खिलाड़ी

Fri, 13 Sep 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three players selected for Just Kabaddi
आकाश चौहान - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। देवभूमि कबड्डी एकेडमी के तीन खिलाड़ी अजय बिष्ट, सचिन तोमर और आकाश चौहान का चयन जस्ट कबड्डी ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी मूल रूप से जौनसार बावर क्षेत्र के रहने वाले हैं। खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में चयनित होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

कोच कुंवर सिंह राय ने बताया कि कबड्डी का यह सीजन 20 दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 तक चलेगा। इसमें 12 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। साथ ही टूर्नामेंट का टेलीकास्ट दूरदर्शन पर भी किया जाएगा। जल्द ही तीनों चयनित खिलाड़ी बंगलूरू में आयोजित वाले कैंम्प में हिस्सा लेंगे। जहां खिलाड़ियों की परफॉरमेंस के आधार पर उनकी बोली भी लगेगी। बताया कि प्रतियोगिता में चयनित 21 वर्षीय अजय बिष्ट भंजरा, 22 वर्षीय सचिन तोमर गोथान और 20 वर्षीय आकाश चौहान चिबऊ गांव के रहने वाले हैं, जो बीते एक साल से एकेडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एकेडमी के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह तोरम, सचिव भरत सिंह तोमर, तकनीकी निदेशक वीर सिंह तोमर और सदस्य जवाहर सिंह शर्मा, प्रकाश कुमार, अजय चौहान, कुलदीप नेगी, अमित खन्ना, विशाल तोमर, अंकित चौहान ने हर्ष व्यक्त किया है।

अजय बिष्ट

अजय बिष्ट- फोटो : VIKAS NAGAR

सचिन तोमर

सचिन तोमर- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed