{"_id":"6ac292fe43167be7310a3506","slug":"three-players-lifted-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1082544-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने उठाए 500 किलो के टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने उठाए 500 किलो के टायर
Sun, 04 Oct 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
ढालीपुर में आयोजित ऑल इंडिया टायर प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने पांच सौ किलो से अधिक वजन के टॉयर उठाकर अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों से आए 100 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। उधर क्षेत्र में पहली बार आयोजित हुई इस प्रकार की प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
जेएनबी फिटनेस पलवल हरियाणा की ओर से ढालीपुर स्थित जलविद्युत निगम के खेल मैदान पर आयोजित हुई ऑल इंडिया टॉयर प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ आदि से आए 100 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों ने एक के बाद एक करके जमीन पर रखे टायर को उठाने और उसे खड़ा करने के प्रयास किए लेकिन अधिकतर पहलवान इसमें कामयाब नहीं हो सके। पहलवानों को टायर उठाने के लिए कई-कई अवसर आयोजन समिति के माध्यम से प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में मात्र तीन खिलाड़ी ढालीपुर निवासी अमजद चौधरी, हरियाणा के पलवल निवासी अमित व पटियाला निवासी अमन ही टायर को उठाकर खड़ा कर पाए। आयोजन समिति की ओर से रखे गए 31 हजार व 21-21 हजार के दो पुरस्कारों को तीनों खिलाड़ियों में वितरित किया गया। इससे पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह व ग्राम प्रधान मोहम्मद खालिद गुड्डू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख अनिल तोमर, आयोजन समिति के सदस्य शाहरुख, अमजद चौधरी, असजद चौधरी, विभोर गुप्ता, जाहिद चौधरी आदि मौजूद रहे।