{"_id":"e8c693f4f4fda25af08c4927535261d4","slug":"three-people-were-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC परीक्षा में पकड़े गए 6 नकलची, लड़कियां भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC परीक्षा में पकड़े गए 6 नकलची, लड़कियां भी शामिल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Sep 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मेन परीक्षा में छह हाईटेक नकलची पकड़े गए। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मोबाइल और ब्लूटूथ लेकर परीक्षा दे रहे इन नकलचियों को दून में मौजूद गिरोह का एक सदस्य जवाब बता रहा था। पुलिस ने नकलचियों की निशानदेही पर उसे भी दबोच लिया।
कुछ परीक्षार्थियों पर शक
रविवार को राजधानी के कुछ स्कूलों में एसएससी परीक्षा आयोजित की गई। एसजीआरआर बिंदाल में कक्ष निरीक्षकों को कुछ परीक्षार्थियों पर शक हुआ।
तलाशी ली गई तो उनके पास से ब्लूटूथ हेडसेट और मोबाइल बरामद हुए। पता चला कि वे ब्लूटूथ के जरिये सवालों के जवाब पूछ रहे थे। कक्ष निरीक्षकों ने यहां से पांच नकलचियों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरी ओर, डीएवी इंटर कालेज में भी कक्ष निरीक्षकों ने एक नकलची पकड़ा। उसके पास से भी मोबाइल और ब्लूटूथ हेडसेट मिला। उसे डालनवाला पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये पकड़े गए नकलची
स्वाति चौधरी निवासी तेजीलेड़ा छपार मुजफ्फरनगर यूपी
राजेश निवासी बांग बाड़पुर नारनौल हिसार (हरियाणा)
ललित कुमार निवासी कुंगड़ भिवानी (हरियाणा)
संदीप कुमार निवासी गाठड़ा सांडला रोहतक (हरियाणा)
सपना निवासी नांगलोई नई दिल्ली
(पांचों एसजीआरआर बिंदाल में पकड़े गए, दोनों महिलाएं विवाहित हैं)
रवि पंवार निवासी सवगा छपरौली बागपत मेरठ यूपी
(डीएवी इंटर कालेज से पकड़ा गया)
यह था गिरोह का सदस्य
नकलचियों की निशानदेही पर पुलिस ने सतेंद्र पुत्र राजपाल निवासी तेजीलेड़ा छपार मुजफ्फरनगर यूपी को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के कुछ सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
दस लाख में हुआ था सौदा
पकड़े गए नकलचियों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में पास कराने के लिए नकल कराने के नाम पर गिरोह के सदस्यों ने उनका सौदा दस लाख रुपये तक में हुआ था। बताया कि गिरोह के कुछ सदस्य दून में थे, जबकि कुछ दिल्ली से मोबाइल पर उन्हें सवालों के जवाब बता रहे थे।