फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three people trapped due to rising water level in river near Lakkad Ghat SDRF rescued safely Rishikesh News

Rishikesh: लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे तीन लोग, एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Fri, 27 Sep 2024 11:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Sep 2024 11:10 AM IST
सार

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों लोगों को सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Three people trapped due to rising water level in river near Lakkad Ghat SDRF rescued safely Rishikesh News
एसडीआरएफ ने फंसे लोगों को बचाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला देहरादून- श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग फंस गए। एसडीआरएफ ने तीनों लोगों का सकुशल रेस्क्यू किया है। देर रात्रि पुलिस चौकी श्यामपुर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़घाट में बकरी चराने के लिए गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं। 

विज्ञापन




सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों व उनकी 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली, सिडकुल में देर रात की थी कर्मचारियों पर फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्क्यू किये गए व्यक्ति:
1. राधेश्याम (65) पुत्र श्री इंदर सिंह
2. नाथी राम पाल (65) पुत्र श्री भरतु सिंह
3. नरेश पाल पुत्र श्री इंदर सिंह,
उपरोक्त सभी लक्कड़घाट, श्यामपुर के निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed