फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three people injured in Gale Storm in rishikesh

आंधी-तूफान से टूटकर बस के अंदर जा घुसा पेड़, इसके बाद...

Sat, 17 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Sat, 17 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
three people injured in Gale Storm in rishikesh

शुक्रवार शाम तेज अंधड़ से लच्छीवाला और भानियावाला हाईवे पर एक पेड़ बस के अंदर जा घुसा। इसके बाद जो हुआ उसने वहां लोगों का मुसीबत आ गई।

विज्ञापन


पेड़ सड़क पर गिर जाने से हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान  अंधड़ के कारण पेड़ गिरने से लच्छीवाला में जाम लगने से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का काफिला काफी देर तक फंसा रहा।जबकि भानियावाला हाईवे पर एक पेड़ वहां से गुजर रही बस पर गिरने से यात्रियों की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। क्षेत्र में अचानक तेज आंधी -तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। अंधड़ इतना तेज गति से आया कि भानियावाला हाईवे पर मसूरी की एक टूरिस्ट बस पर यूकेलिपटिस का पेड़ गिर गया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार तीन यात्री चोटिल हो गए। लच्छीवाला में भी कई पेड़ हाईवे पर आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों के गिरने से यहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की तारें भी टूटकर नीचे गिर गई और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मौके पर जाम लग गया। जाम के कारण देहरादून जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का काफिला कुछ देर के लिए फंस गया। बाद में पुलिस ने पेड़ों को हटाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। 


जौलीग्रांट में हाईवे स्थित दुर्गाचौक पर तेज अंधड़ के कारण बिजली का पोल आधा झुक गया। अंधड़ से सर्वाधिक क्षति बाग-बागीचों में तैयार आम और लीची की फसलों को हुआ है।

कान्हरवाला भानियावाला में किसान चंद्रप्रकाश गोयल के तमाम आम के पेड़ों से फसल नीचे आ गिरी। बारिश से बाजारों में सड़कें जलमग्न हो गई। देररात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed