{"_id":"64af0b5305671c285e019eb4","slug":"three-officers-employees-sued-for-vehicle-collision-dehradun-news-c-5-drn1037-198592-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वाहन टकराने के आरोप में तीन अधिकारियों-कर्मचारियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वाहन टकराने के आरोप में तीन अधिकारियों-कर्मचारियों पर मुकदमा
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी गाड़ी को टक्कर मारने और महिला से गालीगलौज करने के आरोप में तीन सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ संपूर्णानंद गैरोला ने बताया, मामले में शैलेश कुमार गुजराल निवासी एकता विहार, सहस्रधारा रोड ने कोर्ट की शरण ली थी। घटना 15 सितंबर 2021 की है। कैंट क्षेत्र स्थित उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी को एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। चालक वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। बाद में पता चला कि यह गाड़ी उत्तराखंड हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिन के नाम है। यह गाड़ी सचिवालय के पीएस बीएस गुप्ता की सेवा में आवंटित है। पता चला कि चालक संजय पाल उस वक्त किसी महिला को गाड़ी चलाना सिखा रहा था।
गाड़ी में टक्कर मारने के बाद महिला सीट से हटी और संजय बैठा। टक्कर मारने वाली महिला बीएस गुप्ता की पत्नी थी। आरोप है कि संजय ने घर के बाहर खड़ी गुजराल की मां से भी गालीगलौज की। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में उत्तराखंड हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडिमन, सचिवालय के पीएस बीएस गुप्ता, उनकी पत्नी, चालक संजय पाल और अन्य पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।