फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three new dengue patients were found, the number increased to 19

Dehradun News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 19 हुई

Sat, 08 Jul 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients were found, the number increased to 19
शहर में बारिश और जलभराव के बीच डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीजों का अस्पताल और एक मरीज का इलाज घर पर चल रहा है। शुक्रवार को डेंगू आशंकित 116 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू आशंकित 1794 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 19 मरीज डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इनमें आठ मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन मरीज घर पर इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आए मरीज निलय हाइट्स हरिद्वार बाईपास नई बस्ती क्लेमेंटटाउन और साईं लोक कॉलोनी में मिले हैं। इन इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया कि अजबपुरकला, भंडारीबाग, पथरीबाग, सिंगल मंडी, पटेल नगर और जीएमएस रोड को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इन जगहों पर पिछले साल मरीज अधिक आए थे। इसलिए इन इलाकों की विशेष निगरानी की जा रही है। हाई रिस्क एरिया में मरीज मिलने के बाद दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही हैं। डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed