फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three months pregnant died under suspicious circumstances, husband arrested

Dehradun News: तीन माह की गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, पति गिरफ्तार

Wed, 02 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three months pregnant died under suspicious circumstances, husband arrested
तीन माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष इसे दुर्घटना बता रहा था, लेकिन मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को भी यह मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकदमे में महिला की सास और ननद को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल से एक 28 वर्षीय महिला आकांक्षा भंडारी की मौत की सूचना मिली थी। आकांक्षा की ससुराल जीएमएस रोड स्थित काली मंदिर एन्क्लेव में है। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि जब पुलिस आकांक्षा के घर पहुंची तो वहां पर उसकी सास अंजू भंडारी मौजूद थी। अंजू ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा घर में नहीं मिल रही थी। जब उसकी तलाश की गई तो वह घर के परिसर में बनी पानी की हौज में पड़ी मिली। आकांक्षा के पति अनिरुद्ध भंडारी और ननद कनिका ने उसे बाहर निकाला और कार से अस्पताल लेकर गए। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आकांक्षा और अनिरुद्ध की शादी दो साल पहले हुई थी। वह वर्तमान में तीन माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

मायके वाले बोले- पड़ोसियाें से भी बात नहीं करने देते थे
एसएचओ ने बताया कि आकांक्षा के शव को कब्जे में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आकांक्षा की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले भी वहां पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग आकांक्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे। किसी पड़ोसी से भी बात नहीं करने देते थे। उन्होंने उसे पानी की हौज में डुबोकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आकांक्षा के भाई आकाश तोमर की शिकायत पर उसके पति अनिरुद्ध भंडारी, सास अंजू भंडारी और ननद कनिका भंडारी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि अनिरुद्ध भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed