फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three members of the tweezers gang arrested for stealing in many houses

Dehradun News: कई घरों में चोरी करने वाले चिमटी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three members of the tweezers gang arrested for stealing in many houses
शहर में चोरी करने वाले चिमटी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान और नकदी बरामद हुई है। तीनों आरोपी हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। गिरोह को फौजी गैंग भी कहा जाता है। इसने देहरादून में पहले लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, सोडा सरोली के विजय कुमार ने मई को पुलिस को सूचना दी थी। वह 14 मई को रानीपोखरी गए थे। लौटे तो देखा कि उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा था। इसी बीच 26 जून को देवकी देवी निवासी नथुआवाला ढांग के घर से भी लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इसी तरह दो अन्य मामलों में भी पुलिस से शिकायत की गई। इस पर रायपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने पहले जेल गए और जमानत पर छूटे अपराधियों की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने आसपास पांच किमी की परिधि में 95 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान शुरू की। इसमें चार संदिग्धों का पता चला। इनमें से कुछ छह माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। सभी सपेरा बस्ती हरिद्वार के रहने वाले हैं। इन्होंने पहले भी यहां पर घटनाओं को अंजाम दिया है। इस बीच पता चला कि आरोपी फिर से देहरादून में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सोडा सरोली गांव के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फौजी नाथ उर्फ चिमटी नाथ, विक्की और कांता निवासी सपेरा बस्ती घोसीपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार बताए। इनकी निशानदेही पर सपेरा बस्ती स्थित आरोपियों के घर से 12 लाख रुपये की कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

नदी-नालों के किनारे घरों को बनाते हैं निशाना

आरोपियों ने बताया, उनके गिरोह का सरगना फौजी नाथ है। वह कई साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नदी-नालों के किनारे वाले घरों को निशाना बनाते हैं। ताकि, उन्हें भागने में आसानी रहे। पिछले साल भी इन्होंने वसंत विहार थाना क्षेत्र में कई चोरियों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed