{"_id":"5d867e768ebc3e013371c47c","slug":"three-divorce-cases-against-her-husband-vikas-nagar-news-drn320433084","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के खिलाफ तीन तलाक और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के खिलाफ तीन तलाक और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज.
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने कहा कि वर्ष 2013 में उसकी शादी पांवटा साहिब निवासी अलीशेर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके साथ जमकर मारपीट की जाती है। कहा कि नौ सितंबर को उसके पति अलीशेर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ रह रही है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही उसकी सास राबिया, ननद नसीमा, ननदोई फुरका के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि सोमवार को महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच एसआई निधि डबराल को सौंपी गई है।