फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three chain robbers arrested, may be disclosed today

गिरफ्त में आए तीन चेन लुटेरे, आज हो सकता है खुलासा

Sun, 21 Jul 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three chain robbers arrested, may be disclosed today
देहरादून। चेन लूट के मामले में पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी कामयाबी मिल गई है। पुलिस ने दिल्ली से तीन युवकों को पकड़ लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ऋषिकेश तक चेन लूटने वाले गैंग ने दून पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। सोमवार को यह मियाद खत्म हो रही है। इसी बीच दून पुलिस के हत्थे गैंग के तीन लुटेरे चढ़ने की सूचना है। माना जा रहा है कि पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है। पुलिस ने दो दिन पहले एक संदिग्ध को दबोचा था। उससे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दिल्ली से दो और युवकाें को उठाने में कामयाब हो गई है। गढ़वाल रेंज के आईजी अजय रौतेला ने बताया कि पुलिस लुटेरों के काफी करीब पहुंच चुकी है। एक-दो दिन में घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

श्रेय लेने की होड़
चून लूट के मामले में शहर और देहात पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मची है। घटना के बाद दोनों इलाकों की पुलिस को इनपुट मिले थे। दोनों ने लुटेरों तक पहुंचने के लिए दौड़ लगाई है। एक पुलिस अफसर ने दोनों थानों की पुलिस को फटकार लगाते हुए सामूहिक रूप से काम करने को कहा था। शुरुआत में तो पुलिस एक लाइन पर चली, लेकिन कामयाबी मिलने के बाद पुलिस अपने-अपने काम का बखान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed