ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, इन तीन ट्रेनों के रूट बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से मुंबई या फिर चेन्नई होते हुए कोच्चिवेली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेरठ से दौराला के बीच नॉन इंटरलाकिंग के चलते जिन ट्रेनों का संचालन तीन से 16 जुलाई तक के लिए बंद किया गया था। रेलवे ने उनमें से कई ट्रेनों का संचालन परिवर्तित रूट से शुरू कर दिया है।
देहरादून स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि जिन ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया है उसमें देहरादून से बांद्रा जाने वाले एक्सप्रेस, देहरादून- कोच्चिवेली एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
देहरादून से इंदौर और देहरादून से उज्जैन जाने वाली ट्रेनों के संचालन में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सात जुलाई को जाने वाली कोच्चिवेली -देहरादून एक्सप्रेस बाया हजरत निजामुद्दीन-शामली-टपरी होते हुए देहरादून आएगी।
10 जुुलाई को जाने वाली देहरादून - कोच्चिवेली एक्सप्रेस टपरी-शामली-हजरत निजामुद्दीन होते हुए कोच्चिवेली जाएगी। इसी तरह सात जुलाई को आने वाली ओखा-देहरादून उतत्तरांचल एक्सप्रेस नई दिल्ली-शामली-टपरी होकर आएगी।
वापसी में भी यह ट्रेन इसी रूट से ओखा जाएगी। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनल-देहरादून और देहरादून -बांद्रा एक्सप्रेस के संचालन को भी बहाल कर दिया गया है। हालांकि अभी देहरादून से इंदौर और देहरादून से उज्जैन जाने वाले यात्रियों को राहत नहीं मिल पायी है।
रेल सूत्रों के मुताबिक लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हरिद्वार एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को भी बाया हजरत निजामुद्दीन-शामली-टपरी होेते हुए संचालित करने का निर्णय लिया गया है। 11 जुलाई को चलने वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस भी बरास्ता हजरत निजामुद्दीन-शामली-टपरी के रास्ते जाएगी।