फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three Brothers Kidnapped Girl with mama in roorkee one Arrested

तीन सगे भाइयों ने अपने मामा के साथ मिलकर किया किशोरी का अपहरण, एक गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:20 AM IST
सार

  • अपहरण के बाद से तीन आरोपी अभी भी चल रहे हैं फरार।
  • एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

विज्ञापन
Three Brothers Kidnapped Girl with mama in roorkee one Arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में तीन सगे भाइयों ने अपने मामा के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद तीन आरोपी अपने-अपने घरों से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चल रहे तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, अभी तक किशोरी का पता नहीं चला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था।

विज्ञापन

 

पुलिस में शिकायत करने के बाद वह किशोरी को घर छोड़ गया था। आरोप है कि सोमवार को उसने अपने दो सगे भाइयों और मामा के साथ किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन चारों अपने घर से फरार मिले। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क किया तो चारों के मोबाइल बंद मिले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद समेत उसके दो भाइयों कुर्बान, तसव्वर और मामा शमशाद निवासी रामपुर के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

 

मोहल्ला सोत बी पुलिस चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा ने बताया कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी तसव्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed