फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: Three arrested with seven kilos of opium

देहरादून : सात किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं आरोपी

Wed, 11 Nov 2020 10:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
dehradun news: Three arrested with seven kilos of opium
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने लगभग सात किलोग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों लोग मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं। आरोपी यह अफीम नेपाल से सस्ते दामों पर खरीदकर लाते थे और उत्तर प्रदेश के रास्ते आकर देहरादून में बेचते थे।

विज्ञापन


डीआईजी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में की गई है। एसटीएफ को काफी दिनों से एक मारीच नाम के तस्कर के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। इसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम सूचना मिली कि मारीच व उसके दो साथी किसी नशीले पदार्थ को लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर क्लेमेंटटाउन से सटे जंगल में छापा मारा। यहां से मारीच तमांग, महेश कुला मल्ल और नरेश जंगमंगल को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से मारीच के पास से तीन किलो, महेश के पास से दो किलो और नरेश के पास से एक किलो 790 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नेपाल में अफीम बेहद कम दामों में मिल जाती है। देहरादून और इसके आसपास इसके बहुत ज्यादा दाम मिलते हैं। ऐसे में यह अफीम वे नेपाल से लाकर यहां पर बेचते थे। डीआईजी ने बताया कि अफीम तस्करों का बहुत बड़ा गैंग हो सकता है।

मिर्जापुर सीरीज के ‘कालीन भैया’ जैसे बदला काम का तरीका

इनका सरगना मारीच तमांग है। वह काफी समय से अफीम की तस्करी नेपाल से करता था। मारीच की पत्नी भी तस्करी में लिप्त थी, लेकिन वर्तमान में वह फरार है। बॉर्डर पर सख्ती बढ़ जाने के कारण यह काम मुश्किल हो गया है।


एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2018 में आई वेब सीरीज मिर्जापुर में अफीम के धंधे को देखकर इन्होंने भी कालीन भैया वाले किरदार जैसा तरीका अपना लिया। मारीच व उसके दोस्त नेपाल से एकाध बैग कपड़ों का लाते थे। इन कपड़ों को वे बेचने के लिए कहकर लाते थे। इन्हीं में छुपाकर अफीम भी भारत में नेपाल बॉर्डर से पार कराई जाती थी। वेब सीरीज में कालीन के बीच में अफीम के धंधे को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed