फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested, including a theft accused with a reward of 15,000 rupees

Dehradun News: 15 हजार के इनामी चोरी के आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 02:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including a theft accused with a reward of 15,000 rupees
कैंट क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को 15 हजार रुपये के इनामी चोरी के आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गहने, धारदार हथियार और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। स्कूटी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन




गजियावाला निवासी ऋषभ देव तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके शहर से बाहर रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने उनके पैतृक मकान का ताला तोड़कर गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की पहचान की और जांच अभियान तेज किया। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन




पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सैंटी साहनी, संजय साहनी और लक्ष्मण साहनी बताए। तलाशी में उनके पास से चोरी के गहने बरामद हुए। गिरफ्तार सैंटी साहनी पिछले 11 माह से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और विभिन्न मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed