{"_id":"60d390298ebc3e33571ad918","slug":"three-arrested-for-disturbing-harmony-six-surrendered-dehradun-news-drn3824692197","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : सौहार्द बिगाड़ने के मामले में तीन गिरफ्तार, छह ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : सौहार्द बिगाड़ने के मामले में तीन गिरफ्तार, छह ने किया सरेंडर
Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, दोनों पक्षों के कुल छह आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। मामले में अभी दर्जनों लोग आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसएसआई पटेलनगर भुवन पुजारी ने बताया कि गत 11 जून को लोहियानगर में अलग-अलग संप्रदाय के 60-70 लोगों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द भी बिगड़ा, जिसके आरोप में कुछ नामजद समेत 60-70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद तत्काल प्रभाव से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें से आशिफ कुरैशी जब जमानत पर बाहर आया तो उसने जुलूस निकाला। इस मामले में उसके खिलाफ फिर से सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आजम खान, जुनैद दोनों निवासी माजरा और अमन निवासी चमनपुरी को गिरफ्तार किया है। जबकि, सौरभ दुबे, गौरव दुबे, देव नारायण त्रिपाठी, मोहित कुमार त्रिपाठी, मीना और नियामत उल्ला निवासी ब्रह्मपुरी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।