खतरनाक साजिशः पांच दिसंबर को होने वाला है 'धमाका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई राज्यों में ट्रेनों में आगजनी कर चुके सुभाष रामचंद्रन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसके आका पांच दिसंबर के लिए कोई साजिश रच रहे हैं।
हालांकि, यह साजिश क्या है? इस दिन क्या होने वाला है? इसके बारे में उसे अधिक मालूम नहीं है। उसका कहना है कि उसने केवल तारीख सुनी है। इस खुलासे ने हरिद्वार पुलिस की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
हरिद्वार के मेला प्लेटफार्म संख्या नौ पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की बोगी में पांच नवंबर को आग लगा दी गई थी। यह साफ नहीं हो सका था कि आग कैसे लगी है? लेकिन एक सप्ताह पहले उड़ीसा के पुरी में पुलिस की गिरफ्त में आए सुभाष रामचंद्रन पुत्र एम रामचंद्रन निवासी सेकोटी कुतराला तिरुअनवली तमिलनाडु ने कई राज्य में ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देना कबूला है।
आरोपी को लाने की कानूनी कार्रवाई जारी
हरिद्वार की घटना भी उन्हीं में से ही एक थी। यह भी खुलासा हुआ कि आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उसे फंडिंग की जाती है।
लेकिन वह अपने आकाओं को जानता पहचानता नहीं है, वही उससे संपर्क साधते हैं। इस खुलासे के बाद से रेलवे पुलिस पुरी में डेरा डाले है और आरोपी को लाने की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पांच दिसंबर की साजिश की बात सामने आई है। लेकिन प्लॉन क्या है, यह आरोपी को पता नहीं है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर कर दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।