{"_id":"5d876fa68ebc3e01656e8927","slug":"those-working-with-old-technology-are-facing-problems-ramesh-pokhriyal-nishank","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी तकनीक से काम करने वालों को हो रही दिक्कत : रमेश पोखरियाल निशंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी तकनीक से काम करने वालों को हो रही दिक्कत : रमेश पोखरियाल निशंक
Mon, 23 Sep 2019 09:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 23 Sep 2019 09:17 AM IST
सार
- आर्थिक मंदी और नौकरियां जाने के सवाल के जवाब पर बोले केंद्रीय मंत्री
- पीएम मोदी के 100 दिन के कामकाज को बताया ऐतिहासिक
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 100 दिन का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। पूरी दुनिया आज मोदी के पीछे खड़ी है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है। कारखाने बंद होने, नौकरियों के जाने और मंदी को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए निशंक ने कहा कि न्यू इंडिया बन रहा है। न्यू टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है। जो पुरानी तकनीक से ही काम कर रहे हैं, उन्हें परेशानी हो रही है। पुराने का नए में बदलने में कुछ कठिनाई तो होगी, लेेकिन न्यू इंडिया के साथ सबको बदलना और चलना होगा।
विज्ञापन
निशंक गायत्री पीठ शांतिकुंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार की 100 दिन के कामकाज की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 100 दिन में कई नए कानून बने और पुराने 58 कानूनों को निरस्त किया गया है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से लद्दाख और जम्मू कश्मीर को नई ताकत मिली है। वैश्विक धरातल पर भी भारत की ताकत बढ़ी है। मोदी ग्लोबल लीडरशिप अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। मोदी सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही है। शिक्षा, पानी, बिजली, मनरेगा, उज्ज्वला गैस कनेक्शन आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए निशंक ने कहा कि वर्ष 2022 तक देश के सभी लोगों के पास अपना घर होगा। इससे पहले उन्होंने गायत्री पीठ शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या ने से मुलाकात की और उन्हें मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर ओमप्रकाश जमदिग्न, पंकज सहगल, पार्षद अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘न्यू शिक्षा नीति से बनेगा न्यू इंडिया’
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि न्यू शिक्षा नीति से न्यू इंडिया बनाने पर काम चल रहा है। शनिवार को नई शिक्षा नीति पर 26 राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की गई। 33 वर्षों के बाद नई शिक्षा नीति आएगी। नई शिक्षा नीति नए भारत की आधारशिला बनेगी। उन्होंने बताया कि नवोदय कश्मीर विकसित हो रहा है। इसके लिए शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या ने देवसंस्कृत विश्वविद्यालय में 100 कश्मीरी छात्रों को आरक्षण देने की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री निशंक ने उनकी घोषणा का स्वागत किया है। कुंभ 2021 को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आएंगे तब उनसे पूछना।
विज्ञापन