फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those-whom-I- thought-brothers- betrayed-my-child- Agastya's-mother

जिन्हें भाई समझा उन्होंने ही धोखा दिया मेरे बच्चे को : अगस्त्य की मां

Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Those-whom-I- thought-brothers- betrayed-my-child- Agastya's-mother
जिन्हें भाई समझा, मेरे बच्चे को उन्होंने ही धोखा दिया है। मेरा बच्चा उन्हें बड़ा भाई मानता था लेकिन वे लोग उसके साथ ऐसा करेंगे ये सोचा भी ना था। रोते हुए यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की मां उसके दो अन्य साथियों पर ये आरोप लगा रही थी। उन्होंने कश्मीर के दो यूट्यूबर पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले देहरादून के अगस्त्य चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका बृहस्पतिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को अगस्त्य के पिता अस्थियां विसर्जन के लिए गए थे। अगस्त्य के घर पर परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। अगस्त्य के जाने के बाद उसकी मां और अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मां इस बात पर यकीन नहीं कर रही कि उनके बेटे की मौत सड़क हादसे में हुई है। उनका कहना है कि जो वीडियो उनके बेटे का बताया जा रहा है वह बहुत पहला है। ये मृत्यु से पहले का वीडियो नहीं है। उसके साथ उस वक्त दो यूट्यूबर और थे। ये दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इन्हे अगस्त्य अपना बड़ा भाई मानता था। अगस्त्य की मां इन पर ही बेटे की हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि अगर उनके सामने हादसा हुआ तो उन्होंने उसी वक्त पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। कुछ दूरी पर ही टोल नाका है यहां भी उन्होंने कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed